मौर्य साम्राज्य के पतन के कारण लिखिये। Write the reasons for the decline of the Maurya Empire.

मौर्य साम्राज्य के पतन के कारण लिखिये। Write the reasons for the decline of the Maurya Empire.
History
Indian History
- asked 3 years ago
- B Butts
1Answer
मौर्य साम्राज्य के पतन के कारण :-
अयोग्य उत्तराधिकारी - अशोक के पश्चात् एक के बाद निर्बल शासक सिंहासन पर बैठे । इनके द्वारा विशाल साम्राज्य को संचालित नहीं किया जा सका, जिससे मौर्यसाम्राज्य का पतन हो गया ।
अशोक की ब्राह्मण विरोधी नीति - पशु बलि का विरोध स्पष्ट रूप से ब्राह्मण धर्म का विरोध ही था।
विदेशी आक्रमण - द्वितीय शताब्दी ईसा-पूर्व में यूनानियों का उत्कर्ष एवं भारतवर्ष पर पुनः आक्रमण प्रारम्भ करने से मौर्य साम्राज्य का पतन इसलिए हुआ कि अशोक के उत्तराधिकारी साम्राज्य की रक्षा नहीं कर सके ।
साम्राज्य की विशालता - यातायात के साधनों की कमी के कारण एक केन्द्र से इतने बड़े विशाल साम्राज्य की देखभाल करना बहुत समय तक सम्भव नहीं था ।
अशोक की अहिंसा की नीति - अहिंसा का पालन करते हुए किसी साम्राज्य को चलाया नहीं जा सकता । कलिंग-युद्ध के बाद अशोक ने अहिंसा को अपना आदर्श बनाया, जिससे सैन्य शक्ति कमजोर हो गई।
अशोक की दानशीलता - अशोक की दानशीलता ने मौर्य अर्थव्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया और बौद्ध मठों और भिक्षुओं को प्रभूत धनराशि दान में दी जाने लगी, जिससे राजकोष रिक्त हो गया। धार्मिक दान-पुण्य के कारण सैन्य संगठनों की अवहेलना होने लगी !
- answered 3 years ago
- Community wiki

Your Answer